फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ठंड का सितम चरम पर, जिले में एक युवक की मौत

ठंड का सितम चरम पर, जिले में एक युवक की मौत

Tue, 16 Jan 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ठंड का सितम चरम पर, जिले में एक युवक की मौत
demo pic - फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर। ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिनों की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर से घना कोहरा पड़ने व सर्द हवाओं के चलने से लोग ठिठुर गए। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में जगदीशपुर कादीपुर गांव निवासी एक युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने कहा कि युवक की मौत ठंड लगने से हुई है। दोपहर तक घना कोहरा छाए रहने से सड़काें पर लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए बच्चों को विद्यालय जाना पड़ा। हालांकि खराब मौसम का असर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर साफ देखने को मिला।
विज्ञापन


इस बीच अपराह्न बाद धूप निकली तो हाड़कंपाऊ ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, मौसम साफ न होने से फसलों को लेकर किसानों में चिंता बरकरार है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही मौसम में सुधार नहीं हुआ तो फूल वाली फसलों के पूरी तरह चौपट होने की आशंका है।
विज्ञापन


दो दिनों से दोपहर बाद निकल रही चटख धूप ने हाड़कंपाऊ ठंड से जूझ रहे लोगों को काफी राहत दी थी। किसानाें ने भी राहत की सांस ली थी। दो दिनों की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर से अचानक मौसम खराब हो गया। सोमवार देर शाम से ही घने कोहरे ने समूचे जनपद को अपनी चपेट में ले लिया था। यह दौर मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। घने कोहरे के प्रकोप का नतीजा रहा कि लोगों को सड़क पर लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। दोपहर को चली सर्द हवा से कोहरा छंटा, जिससे अपराह्न बाद हल्की धूप निकली। सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। इससे निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह रहा कि जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। इससे पहले घने कोहरे व गलनभरी ठंड के बीच ठिठुरते हुए बच्चों को विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ा। खराब मौसम का असर इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर भी पड़ा। निजी विद्यालयों में तो फिर भी छात्र-छात्राओं की चहल-पहल अधिक रही, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। उधर, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर कादीपुर निवासी एक युवक की सोमवार देर शाम ठंड लगने से मौत हो गई। एसडीएम आलापुर ने लेखपाल को गांव जाकर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

परिवारीजनों के अनुसार सोमवार देर शाम आठ बजे गांव निवासी बलराम (30) पुत्र वंशराज अलाव के सामने बैठा हुआ था। इसी बीच अचानक वह कांपने लगा। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवारीजन आनन-फानन में उसे पहले स्थानीय बाजार स्थित अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ले जाने लगे। रास्ते में फैजाबाद के पास पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि युवक की मौत ठंड लगने से हुई है। उधर, एसडीएम राजमुनि यादव ने बताया कि लेखपाल को गांव भेजकर आवश्यक जानकारी एकत्र कराई जा रही है। हालांकि ठंड से मौत होने की बात सही नहीं प्रतीत होती।


मौसम में फिर से आए बदलाव से एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं महिलाओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अकबरपुर निवासी प्रीति व सरोज ने कहा कि सही धूप न निकलने से कपड़े सूखने में दो तीन दिन लग जातो हैं। इसके अलावा अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उधर, मौसम साफ न होने से फसलों को लेकर किसानों की चिंता भी बरकरार है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही मौसम साफ न हुआ तो फू ल वाली फसलों के पूरी तरह चौपट होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed