फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बहराइच में तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, ठिठुरन व गलन बढ़ी

बहराइच में तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, ठिठुरन व गलन बढ़ी

Mon, 15 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, ठिठुरन व गलन बढ़ी
- फोटो : amar ujala
बहराइच। तराई में ठंडक कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर में भी घना कोहरा छाया रहा। इससे लोग वाहनों की लाइट जलाकर चले। पछुआ हवा तेज गति से चलीं, जिससे ठिठुरन व गलन बढ़ी है। मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को सबसे अधिक मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तराई में मौसम का मिजाज लोगों को बेहाल किए हुए है। रविवार सुबह फिर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे तक घने कोहरा छाया रहा। इसके कारण शहर में भी वाहन दोपहर में लाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


इसके बाद धूप निकली लेकिन पूरे दिन जिला धुंध के आगोश में रहा। बर्फीली पछुआ हवा चलती रही, जिससे दिन ठिठुरते और सिहरते हुए बीता। मजदूरी पेशा वर्ग के लोग घरों से निकले लेकिन सभी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दो दिन तक राहत की उम्मीद नहीं
फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि बहराइच का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पर था। नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली पछुवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिन तक अभी मौसम में उतार चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं।


माहू रोग को लेकर सतर्क रहें किसान
बदली के कारण आलू, सरसों और गेहूं की फसल के लिए मुश्किल बढ़ गई है। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी व वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि अगर तीन चार दिन और बदली रही तो सरसों में माहू रोग का प्रकोप शुरू हो जाएगा। किसान सतर्क रहें। आलू में झुलसा और गेहूं में गेरुआ का प्रकोप फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed