{"_id":"5a38030f4f1c1b156b8bd215","slug":"181513620239-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के निधन के चंद मिनट बाद ही बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के निधन के चंद मिनट बाद ही बेटे की मौत
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के निधन के चंद मिनट बाद ही बेटे की मौत
अमेठी। किडनी की बीमारी से पीड़ित बेटे की हालत देखकर पिता की तबीयत बिगड़ गई। लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बेटे के पास ही पिता को भी चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया लेकिन रविवार को उसकी सांसें थम गईं। पिता की मौत के चंद मिनट बाद ही बेटे ने भी दम तोड़ दिया। रविवार को एक साथ पिता और पुत्र की अर्थी उठी।
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी सोरांव गांव निवासी राम भजन (52) का बेटा अमरनाथ (30) किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। परिवारीजनों ने उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। लगातार बेटे की तबीयत बिगड़ती गई तो पिता राम भजन को चिंता सताने लगी और उनकी पिछले शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई।
परिवारीजन राम भजन को भी उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उनका बेटा भर्ती था। अस्पताल में बेटे का इलाज बेड संख्या नौ पर व पिता का उपचार बेड नंबर 10 पर चल रहा था। रविवार को रामभजन की मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर घर लौट रहे थे। घर वाले त्रिवेदीगंज के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें सूचना मिली कि अमरनाथ की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
रामभजन का दूसरा बेटा अमरजीत रास्ते से ही वापस लखनऊ लौट गया और भाई के शव को लेकर घर आया। रविवार को पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ उठी। इस घटना से परिवारीजनों के साथ ही गांव में मातम फैल गया।