{"_id":"1a523ec2350816abd0d9692d38eba76a","slug":"18-sub-stations-stoped-eletricity-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 उपकेंद्र ठप, बिजली को तरसे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 उपकेंद्र ठप, बिजली को तरसे लोग
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Apr 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के अट्ठारह 33/11 केवी उपकेंद्र मंगलवार को पौन घंटे के लिए ठप रहे। इसके चलते माल से नादान महल रोड और डालीगंज से कैसरबाग तक के इलाकों में बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
लेकिन हाईकोर्ट एवं मेडिकल कॉलेज को वैकल्पिक स्रोत से बिजली आपूर्ति की गई। दोपहर 12:55 बजे यह बिजली संकट 220 केवी कुर्सी रोड और 132 केवी हरदोई रोड लाइन में खराबी आने से उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
पारेषण इंजीनियर के मुताबिक, 132 केवी हरदोई रोड और 220 केवी सरोजनीनगर लाइन का शट डाउन था। इसलिए 132 केवी हरदोई रोड की बिजली 220 केवी कुर्सी रोड उपकेंद्र से चल रही थी।
विज्ञापन
अचानक लाइन ट्रिप से बिजली बंद हो गई। इससे एक साथ 18 उपकेंद्र ठप हो गए। आनन-फानन में लाइन की खराबी को दूर करके बिजली को 1:33 बजे चालू कर लिया गया। यानी 38 मिनट तक 18 उपकेेंद्र इलाकों में बिजली संकट बना रहा।
132 केवी हरदोई रोड उपकेंद्र से बिजली बंद होने के कारण 33/11 केवी उपकेंद्र्र बालाघाट, गऊघाट, चौपटिया, नादान महल रोड, विक्टोरिया, नीबू पार्क, रेजीडेंसी, हनुमान सेतु, इक्का स्टैंड डालीगंज, लखनऊ विश्वविद्यालय, दुबग्गा, फतेहगंज, काकोरी, रहमान खेड़ा, मलिहाबाद, माल एवं फैजुल्लागंज बंद रहे।
वहीं, गोमतीनगर में मंगलवार सुबह कार सीखने के चक्कर में बड़ा हादसा उस वक्त होने से टल गया जब कार बिजली पोल से टकरा क्षतिग्रस्त हो गई।
इस घटना में बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया जिससे आधे विशेषखंड में बत्ती गुल रही। सुबह 9:30 बजे एक लड़की कार चलाना सीख रही थी।
लड़की का संतुलन बिगड़ा तो उसकी कार एलटी लाइन के पोल से जा टकराई। इससे पोल तार सहित टूटकर जमीन पर गिर गया, लेकिन अचानक लाइन ट्रिप हो गई जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।