फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 percent increase in the number of tigers in UP

अच्छी खबर: यूपी में बाघों की तादाद में 18 फीसदी की वृद्धि, चार साल में 173 से बढ़कर हुए 205

Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
सार

दुधवा राष्ट्रीय पार्क और टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद बाघ संख्या के आधार पर इसका पूरे देश में चौथा स्थान है। 

विज्ञापन
18 percent increase in the number of tigers in UP
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में वनों के बेहतर प्रबंधन के नतीजे भी अच्छे मिल रहे हैं। पिछले चार वर्षों में यहां बाघों की संख्या में 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इनकी संख्या 173 से बढ़कर 205 हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 63, दुधवा में 135 और रानीपुर टाइगर रिजर्व में 4 बाघ हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में तीन बाघ इन रिजर्व क्षेत्रों से बाहर भी मिले हैं। हालांकि, इस गणना में बिजनौर के अमानगढ़ के जंगलों में पाए जाने वाले बाघों को शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव सुधीर शर्मा कहना है कि अमानगढ़ को कॉर्बेट पार्क का बफर जोन माना जाता है। इसलिए वहां पाए जाने वाले बाघों की गिनती कॉर्बेट पार्क के अंतर्गत की जाती है। ऐसे देखा जाए तो यूपी मे वास करने वाले बाघों की वास्तविक संख्या 205 से ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा राष्ट्रीय पार्क और टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद बाघ संख्या के आधार पर इसका पूरे देश में चौथा स्थान है। मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह का कहना है कि यह बाघ संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता एवं सकारात्मक नीतियों का परिणाम है कि सीमित वन क्षेत्र के बाद भी यहां बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed