{"_id":"6aca94040e549dee43018030","slug":"18-new-doctors-will-soon-be-recruited-in-pgis-department-of-anaesthesia-lucknow-news-c-13-lko1096-1960524-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में जल्द भर्ती होंगे 18 नए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में जल्द भर्ती होंगे 18 नए डॉक्टर
विज्ञापन
पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग का स्थापना दिवस मना।
लखनऊ। पीजीआई में मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए कम इंतजार करना होगा। विभाग में जल्द ही 18 नए डॉक्टर भर्ती होंगे। इससे विभाग में डॉक्टरों की संख्या 60 हो जाएगी। तीन नए डीएम कोर्स भी शुरू होंगे। बेहोशी के डॉक्टर बढ़ने से ऑपरेशन की संख्या बढ़ेगी। आईसीयू में रोगियों की देखभाल बेहतर होगी। ये जानकारी पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने शनिवार को एनेस्थीसिया विभाग के 39वें स्थापना दिवस समारोह कहीं।
एनेस्थीसियालॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय धीराज ने कहा कि 39 साल पहले दो ऑपरेशन थियेटर से शुरू हुए विभाग में अब 50 से अधिक ऑपरेशन थिएटर हैं। डॉ. सुजीत गौतम ने बताया कि अब एनेस्थीसिया टीम सिर्फ ऑपरेशन थियेटर में रोगियों को बेहोशी देने तक सीमित नहीं रहेगी। नया पेरिऑपरेटिव मेडिसिन मॉडल स्थापित किया जाएगा। इसमें ऑपरेशन से पहले से लेकर बाद तक मरीज की पूरी देखभाल करेगी।
डॉ. संदीप खुबा ने बताया कि विभाग में पीडियाट्रिक, पेन और ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया में तीन नए डीएम पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। एमडी छात्रों के लिए सिमुलेटर आधारित प्रशिक्षण बढ़ाया जा रहा है। मुख्य अतिथि पटना एम्स के पूर्व निदेशक व सैफई के यूपीयूएमएस के पूर्व कुलपति डॉ. पीके सिंह ने 7वें प्रो. सोमा कौशिक व्याख्यान में बेहतर विभागीय प्रबंधन और टीम के सदस्यों की भूमिका बताई। डीन डॉ. मनोज जैन, सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता और टेक्नोलॉजिस्ट राजीव सक्सेना और धीरज सिंह ने एनेस्थीसिया में टेक्नोलॉजिस्ट की भूमिका पर जानकारी दी।