{"_id":"6509279bd30b6864ad0b88f8","slug":"18-new-dengue-patients-found-in-lucknow-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शहर में डेंगू के 18 नए मरीज मिले, पिछले दस दिनों से हर रोज मिल रहे 20-25 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शहर में डेंगू के 18 नए मरीज मिले, पिछले दस दिनों से हर रोज मिल रहे 20-25 मरीज
Tue, 19 Sep 2023 10:16 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:16 AM IST
सार
लखनऊ में बीते 10 दिनों से हर रोज 20-25 डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का रिकॉर्ड बताता है कि इस साल अब तक डेंगू के 435 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। पिछले दस दिनों की बात करें तो 20-25 मरीज रोजाना पॉजिटिव मिल रहे थे। सीएमओ के प्रवक्ता योगेश ने बताया कि अलीगंज में डेंगू के सबसे अधिक चार मरीज मिले। वहीं, चंदरनगर, टूड़ियागंज व सिल्वर जुबली इलाके में 3-3 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इंदिरानगर व सरोजनीनगर में 2-2 मरीज मिले, तो एनके रोड इलाके में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया। वहीं, विभिन्न इलाकों में 1306 घरों में मच्छरों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सर्वे किया गया। इनमें से 15 घरों में मच्छरों के पनपने के लिए माकूल परिस्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी और मायावती के बीच हुई मुलाकात, इंडिया गठबंधन में आ सकती है बसपा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चुनाव से पहले सरकार और भाजपा के कामकाज की जमीनी हकीकत परखेगा संघ, BJP और वैचारिक संगठनों की समन्वय बैठक
जिले में इस साल 435 मरीज मिल चुके
स्वास्थ्य विभाग का रिकॉर्ड बताता है कि इस साल अब तक डेंगू के 435 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल सितंबर तक डेंगू मरीजों का आंकड़ा 500 पार कर चुका था।
सरकारी अस्पतालों में 29 मरीज भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि इस सीजन में मिल रहे ज्यादातर मरीजों को भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सिविल अस्पताल में 20, तो लोकबंधु में डेंगू के चार मरीज भर्ती हैं। हालांकि, इनमें से कई मरीज दूसरे जिलों के हैं। बलरामपुर अस्पताल में कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए पांच मरीज भर्ती हैं। एलाइजा जांच के लिए इनके नमूने भेजे गए हैं।
प्लेटलेट्स की कमी व ब्लीडिंग पर नजर बनाए रखना जरूरी
लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय के मुताबिक, डेंगू मरीजों के इलाज में नॉर्मल फ्लूइड, एंटीबॉयोटिक, पैरासिटामॉल दवाएं चलती हैं। इन दवाओं से चार से पांच दिन में मरीज ठीक हो जाते हैं। पर, डेंगू मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी व ब्लीडिंग तो नहीं हो रही, इन सब पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए।