{"_id":"69600d55a2f92da0bf0247ed","slug":"18-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-providing-house-in-dubagga-lucknow-news-c-13-knp1002-1550930-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुबग्गा में घर दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुबग्गा में घर दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र में मकान दिलाने के नाम पर महिला से 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान की रजिस्ट्री के दौरान आरोपी रुपये लेकर मौके से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वजीर बाग निवासी उजमा के अनुसार कुछ महीने पहले हरदोई संडीला पोस्ट शुभान खेड़ा शाहपुर मैंदौआ निवासी जाकिर हुसैन ने उन्हें दुबग्गा के भमरौली इलाके में करीब 750 वर्गफीट में बना मकान दिखाया। उसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई। आरोप है कि सौदा तय होने के बाद उन्होंने तीन-तीन लाख रुपये के दो चेक और दो लाख रुपये का एक चेक देकर कुल आठ लाख रुपये का भुगतान कर दिया। शेष 10 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय नकद देने की बात तय हुई। रजिस्ट्री के दिन करीब 1 लाख 95 हजार रुपये का स्टांप भी खरीदा गया और सभी से हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। इसी दौरान सन्नो बानो और जाकिर हुसैन मौका पाकर रुपये लेकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि जाकिर हुसैन और सन्नो बानो ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से कुल 18 लाख रुपये हड़प लिए।
इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।