फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 corona patients discharged

लखनऊः 18 कोरोना मरीज ठीक होकर पहुंचे घर, एक ही परिवार के हैं सात लोग

Tue, 28 Apr 2020 01:30 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
18 corona patients discharged
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 18 कोरोना मरीज सोमवार को डिस्चार्ज हो गए। इनमें लोहिया संस्थान से जाने वाले सात मरीज एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा तीन राम सागर मिश्रा अस्पताल और आठ मरीज जीसीआरजी से डिस्चार्ज हुए हैं।

विज्ञापन


सदर इलाके के किराना कारोबारी के परिवार के 10 लोग एक साथ संक्रमित हो गए थे। इनमें से तीन को पहले ही डिस्चार्ज किया जा चुका है, बाकी सात को भी घर जाने को कह दिया गय्रा।
विज्ञापन


इसी तरह राम सागर मिश्रा अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में एक सहारनपुर और दो सदर इलाके के हैं। इनमें एक जमाती व अन्य दो उसके संपर्क में आईं दो महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अभी होम क्वारंटीन रहेंगे। उधर, जीसीआरजी से डिस्चार्ज होने वाले आठ मरीज राजधानी के ही हैं। राजधानी में अब तक 40 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

 रिपोर्ट निगेटिव, 71 को भेजा घर

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखे गए 71 लोगों की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आ गई। इसके बाद इन्हें यूनिवर्सिटी की बस से घर भेज दिया गया।

विवि के गेस्ट हाउस व स्टूडेंट्स फैसिलिटी सेंटर को प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर बनाया था। कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा ने बताया कि सोमवार को 71 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुलिस स्क्वॉयड के साथ घर भेज दिया गया।

ये सभी कैंट, चौक व कसाईबड़ा निवासी हैं। इनसे शपथ पत्र भी भरवाया गया है कि ये 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed