फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 contract workers terminated in pgi drug scam

एसजीपीजीआई दवा घोटाले में 18 संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त

Tue, 16 Feb 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
18 contract workers terminated in pgi drug scam
पीजीआई में 18 संविदा कर्मचारियों की नौकरी खत्म। - फोटो : ??? ?????
एसजीपीजीआई में हुए दवा घोटाले में 18 संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसमें आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। कर्मचारियों को तैनात करने वाली कंपनी को भी नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसजीपीजीआई में पोस्ट डिपॉजिट एकाउंट वाले मरीजों के खाते से करीब 55 लाख की दवा निकाल ली गई। ये दवाएं चिकित्सक के जाली हस्ताक्षर और मुहर से निकाली गईं।
विज्ञापन

इसका भंडाफोड़ तब हुआ, जब मरीज खुद दवा लेने पहुंचे। मामले की जांच के लिए एसजीपीजीआई प्रशासन ने कमेटी गठित कर दी।
एफआईआर की जद में आए आठ कर्मचारियों के अलावा अन्य 10 की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। जांच कमेटी की संस्तुति पर निदेशक प्रो. आरके धीमान ने 18 संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनके संस्थान में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। कार्यरत कंपनी को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा पर कार्रवाई, नियमित पर मेहरबानी
सूत्र बताते हैं कि दवा घोटाले में संविदाकर्मियों के साथ ही कई नियमित कर्मचारी भी शामिल हैं। इसमें निगरानी की जिम्मेदारी नियमित कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ही है। ऐसे में उनकी भी भूमिका भी जांच होनी चाहिए। सूत्रों का यह भी कहना है कि पकड़े गए संविदाकर्मियों ने कई नियमित कर्मियों के नाम का भी खुलासा किया है। इसके बावजूद कमेटी उन पर मेहरबान है। कहा तो यह भी जा रहा है कि खाते से निकाले गए रुपये जमा कराकर नियमित कर्मचारियों को बरी करने की रणनीति अपनाई जा रही है।
रिपोर्ट दर्ज कर चुप बैठी पुलिस
एसजीपीजीआई प्रशासन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की जा सकी है। जांच कर रहे एसजीपीजीआई चौकी प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पत्रावलियों को देख रहे हैं। जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।

जांच कमेटी की संस्तुति पर कार्रवाई
निदेशक एसजीपीजीआई, प्रो. आरके धीमान ने बताया कि जांच कमेटी की संस्तुति पर 18 को संस्थान से निकाल दिया गया है। यदि नियमित कर्मियों के नाम भी जांच में सामने आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को सजा देने के साथ ही इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने की रणनीति भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed