फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   178 candidates will get appointment letter in railway today

Lucknow News: 178 अभ्यर्थियों को रेलवे में आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

Sat, 12 Jul 2025 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
178 candidates will get appointment letter in railway today
लखनऊ। 'मिशन रिक्रूटमेंट’ के तहत 10 लाख कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान में लखनऊ सहित 47 शहरों में शनिवार को आयोजित रोजगार मेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे। रेलवे के लखनऊ मंडलों के 178 अभ्यर्थियों सहित कुल 51 हजार से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानमंत्री उन्हें संबोधित भी करेंगे। यह समारोह शनिवार सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे से होगा। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा उसमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित अन्य विभागों और मंत्रालय के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें लखनऊ मंडल में आरडीएसओ से दो, उत्तर रेलवे से 14, रेल कोच फैक्टरी रायबरेली के 61, पूर्वोत्तर रेलवे में लोको शेड से 57, सिग्नल एंड टेलीकॉम से 11, ऑपरेटिंग से 4, इलेक्ट्रिक जनरल से 10, मैकेनिकल से 16, इलेक्ट्रिक टीआरडी से 2 और पर्सनल एंड मैनेजिंग से एक अभ्यर्थी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed