फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पुलिस टीम पर हमला कर दुष्कर्म का आरोपी छुड़ाया

पुलिस टीम पर हमला कर दुष्कर्म का आरोपी छुड़ाया

Mon, 22 Apr 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला कर दुष्कर्म का आरोपी छुड़ाया
पुलिस टीम पर हमला कर दुष्कर्म का आरोपी छुड़ाया
विज्ञापन



बाराबंकी। दुष्कर्म के आरोपी रियाज की तलाश में रविवार को बेलहरा कस्बे में दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपी व उसके दो दर्जन साथियों के साथ ही छिद्दू उर्फ मस्तान बाबा ने हमला कर दिया।


तलवार-बांका व लाठी-डंडे से हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी अपने साथियों के साथ भाग गया।


जबकि पुलिस टीम ने बाबा को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा, कारतूस व कई तलवारें बरामद की हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाबा को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन



एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला एसओ मनोज शर्मा व सूरतगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ रविवार सुबह दुष्कर्म समेत कई मामलों में वांछित चल रहे रियाज पुत्र नाजिम को पकड़ने के लिए बेलहरा कस्बे में दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहां पुलिस टीम को एक टीनशेड में रहने वाले छिद्दू उर्फ मस्तान बाबा निवासी ग्राम अलाउद्दीनपुर, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर के यहां आरोपी रियाज मिल गया।


मगर पुलिस टीम ने जैसे ही रियाज को पकड़ा, मस्तान बाबा समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने तलवार, बांका, तमंचे व लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। इस दौरान पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला भी किया गया, जिसमें कई सिपाहियों के मामूली चोटें आई हैं।


जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने मस्तान बाबा को तो पकड़ लिया मगर रियाज अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ भाग गया। इसके बाद पुलिस ने जब बाबा के टीनशेड की तलाशी ली तो वहां से कई तलवारें, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।


एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी छिद्दू उर्फ मस्तान ढोंगी बाबा है। वह क्षेत्र के लोगों को अपने झांसे में फंसाकर उनका उत्पीड़न करता था। करीब छह माह पहले बाबा के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का भी आरोप लगाया था लेकिन उस समय कार्रवाई नहीं हो सकी थी।


बलरामपुर के रहने वाले आरोपी बाबा के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। जबकि मौके से भाग निकले रियाज व उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।



एसओ ने बताया कि मस्तान बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। बाबा जिस स्थान पर रहता था, उसे भी कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed