फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घर के सामने सो रहे किसान को पिकअप ने रौँदा, गंभीर

घर के सामने सो रहे किसान को पिकअप ने रौँदा, गंभीर

Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
घर के सामने सो रहे किसान को पिकअप ने रौँदा, गंभीर
मवई (फैजाबाद)। थाना क्षेत्र के संडवा गांव में दरवाजे के सामने चारपाई पर सो रहे किसान को अनियंत्रित पिकअप ने रविवार को भोर रौंद दिया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन छोड़कर भाग रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल किसान को सीएचसी मवई पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

संडवा गांव निवासी घायल किसान के पुत्र बृजेश यादव ने बताया कि उनका घर उमापुर-दुल्लापुर मार्ग के किनारे है। गर्मी होने के कारण उनके पिता शत्रोहन (62) घर के सामने चारपाई डालकर सो रहे थे। सुबह करीब पांच बजे अनियंत्रित पिकअप उनके घर में अचानक घुस गई, जिसकी चपेट में आकर उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पास में लेटी उनकी मां और पौत्री बाल-बाल बच गए। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि दोनों युवकों और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed