{"_id":"5b2d3dbb4f1c1bf67a8b6a98","slug":"171529691579-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर नौ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के घर नौ लाख की चोरी
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के घर नौ लाख की चोरी
बहराइच। बलसिंहपुर गांव के ग्राम प्रधान के घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने सवा लाख रुपये नकदी समेत नौ लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी केस नहीं दर्ज हुआ है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत बलसिंहपुर दरिजापुर के ग्राम प्रधान प्रहलाद वर्मा हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि, प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद परिवारीजनों के साथ सो गए।
देर रात दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर सवा लाख रुपये नकदी, 200 ग्राम सोने के जेवर, चांदी के जेवर समेत नौ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
शुक्रवार सुबह सोकर उठीं घर की महिलाओं ने दरवाजा टूटा देखा तो प्रहलाद को जानकारी दी। थाने पर सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
ग्राम प्रधान ने बताया कि, नौ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि, तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।