{"_id":"5b2a92dc4f1c1b6d4d8b79cb","slug":"171529516764-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों के नमूने फेल, नौ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों के नमूने फेल, नौ पर केस दर्ज
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य पदार्थों के नमूने फेल, नौ पर केस दर्ज
अंबेडकरनगर। बीते दिनों मिलावट की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनों में से नौ नमूने अधोमानक पाए गए हैं।
प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो दूधियों समेत नौ दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दायर किया है।
अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिनों टीम ने छापेमारी कर मिलावट की आशंका में कई खाद्य पदार्थों का नमूना जांच के लिए लिया था। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।
गत दिवस प्रयोगशाला से आयी रिपोर्ट में बताया गया कि पहितीपुर रोड स्थित बद्रीप्रसाद की दुकान से लिए गए तिल के तेल, कासिमपुर बाजार स्थित कुलदीप की मिठाई दुकान के छेना, कटोखर चौराहा स्थित तपनदास की दुकान के छेना, कश्मीरिया टांडा स्थित मोहम्मद इरफान के दुकान से सिंघाड़ा का आटा, घसियारी टोला के अंकित कुमार की दुकान से कुट्टू का आटा, कालेपुर महुवल निवासी जगदंबा प्रसाद की दुकान से नमकीन, चनहा चौराहा स्थित संतोष कुमार की दुकान के सौंफ व सुखारीगंज के राधेश्याम व हरखापुर के हजारीलाल के दूध का नमूना अधोमानक पाया गया है।
विज्ञापन
संबंधित खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाब चंद्र गुप्त व अखिलेश मौर्य ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दायर किया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि आगे भी अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।