{"_id":"5b22a3794f1c1bf56e8b7f95","slug":"171528996729-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बचाने को नकहरा में किया मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बचाने को नकहरा में किया मॉकड्रिल
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में बृहस्पतिवार को जिले की तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ग्रस्त नकहरा गांव में जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए व राहत कार्य तत्काल कैसे पहुंचाया जाए का मॉकड्रिल किया गया। डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने प्रशासनिक अमले व रेस्क्यू टीम के साथ स्वयं मॉकड्रिल में हिस्सा लिया और आपदा विभाग के त्वरित बचाव कार्य किए जाने के लिए की गई तैयारियों को देखा। कृत्रिम ढंग से डूबते हुए व्यक्ति की जान एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बचाई। उसे प्राथमिक उपचार देकर तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचवाने का अभ्यास किया गया।
डीएम व एसपी ने स्वयं डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन देखा। जिलाधिकारी ने बताया कि अब शासन के निर्देश पर बाढ़ जैसी आपदा आने पर पहले से तैयारी रखी जाएगी, उसी क्रम में मॉकड्रिल किया जा रहा है। आपदा राहत कार्यों में लगने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर पहले से ही ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। आपदा राहत से जुड़े सभी विभागों जैसे पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य, बाढ़ खंड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, आपूर्ति विभाग, पशुपालन सहित अन्य सभी सबंधित विभागों के अधिकारियों कोे निर्देश दिए हैं कि बाढ़ के दौरान वे सब अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियां ठीक से समझ लें तथा आवश्यकतानुसार तैयारियां पूरी कर लें। बाढ़ से जुड़े हुए सभी विभागीय अधिकारियों को अभी से लगकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने वहीं पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा राहत के मामलों में जिस भी विभाग की जो भी जिम्मेदारी हो वे उसे पूरी जिम्मेदारी केे साथ समय से पूर्ण कराएं अन्यथा कठोर कार्यवाही होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वे बाढ़ प्रभावित सभी गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण करवा दें। बाढ़ प्रभावित ब्लाकों जैसे करनैलगंज, परसपुर, बेलसर, तरबगंज तथा नवाबगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि दिन रात कार्य कराकर बाढ़ आने से पूर्व रिंग बांध का कार्य पूरा करा दें, वरना व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। मॉकड्रिल के दौरान एडीएम रत्नाकर मिश्र, एडिशनल एसपी पश्चिमी हृदेश कुमार, एसडीएम करनैलगंज माया शंकर यादव, एसडीएम सदर अमरेश मौर्य, एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट, एसडीएम मनकापुर बीके प्रसाद, सीओ करनैलगंज जटाशंकर राव, तहसीलदार करनैलगंज राम नरायन वर्मा, तहसीलदार तरबगंज श्याम कुमार, जिला आपदा प्रबन्धक राजेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, पीएसी, सेना के जवान सहित बाढ़ राहत कार्यो से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।