{"_id":"5b141f074f1c1b634d8b48f0","slug":"171528045319-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्रा में कुतों का आतंक, बालिका के पैर नोंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्रा में कुतों का आतंक, बालिका के पैर नोंचे
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। बाजार निवासी एक बालिका के पैर को रविवार सुबह कुत्तों ने नोंच लिया। बालिका के चिल्लाने पर दौड़े परिवारीजनों ने कुत्तों को मारकर भगाया। इसके बाद सभी उसे चिकित्सक के यहां ले गए।
दो दिन में दूसरी घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। लेकिन कोई वनकर्मी मौके का मुआयना करने नहीं गया है। सीतापुर जिले के बाद अब जंगल से सटे मिहींपुरवा विकासखंड अंतर्गत उर्रा गांव में कुत्तों के हमले बढ़ गए हैं।
शनिवार शाम को गांव निवासी दो वर्षीय रीतू को कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया था। अभी इस घटना से ग्रामीण उबरे भी नहीं थे कि रविवार सुबह 11 बजे उर्रा बाजार निवासी शिवानी (12) पुत्री महेश पोरवाल घर के बाहर टीनशेड में खेल रही थी। तभी कुत्तों ने शिवानी पर हमला कर उसके पैर को नोंच लिया।
विज्ञापन
बालिका के चिल्लाने पर परिवारीजन दौड़े। सभी ने कुत्तों को भगाया। इसके बाद उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।
शिवानी के पिता ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण एंटी रैबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया है। सोमवार को सीएचसी मोतीपुर जाकर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाएंगे।
दो दिन में दूसरी घटना होने से गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल का मुआयना तक नहीं आए हैं।