फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एक क्लिक से मिलेगी केस की जानकारी, 50 हजार लोगों को होगा फायदा

एक क्लिक से मिलेगी केस की जानकारी, 50 हजार लोगों को होगा फायदा

Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक क्लिक से मिलेगी केस की जानकारी, 50 हजार लोगों को होगा फायदा
रायबरेली। दीवानी कचहरी में वादकारियों को अपने मुकदमे में हुई कार्यवाही और तारीख की जानकारी के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसकी वजह यह है कि कचहरी परिसर में वादकारियों और अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए लगाई गई कियोस्क मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिला जज विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कियोस्क मशीन का शुभारंभ किया। इस मशीन के चालू होने से वादकारियों को अब एक क्लिक से मुकदमे से जुड़ी सारी जानकारियां मिल जाएंगी। इसका फायदा जिले के करीब 50 हजार वादकारियों को मिलेगा।
विज्ञापन

अभी तक दीवानी कचहरी में वादकारियों को मुकदमे में हुई कार्यवाही और तारीख की जानकारी करने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी। कचहरी के कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के माध्यम से ही उन्हें मुकदमे में हुई कार्यवाही के बारे में जानकारी मिल पाती थी। इससे वादकारी को जानकारी के लिए चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दीवानी कचहरी में वादकारियों की सुविधा के लिए कियोस्क मशीन लगाई गई है। जिला जज ने इस नई पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कियोस्क मशीन के लगने से दीवानी कचहरी में चल रहे मुकदमों की जानकारी लोगों को अब आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि इससे निश्चित रूप से वादकारियों को काफी सहूलियत होगी। लोगों को मुकदमे के बारे में जानकारी लेने में असुविधा न हो, इस लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस दौरान जिला जज ने प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी हासिल की। पूरे दिन अधिवक्ता और वादकारी कियोस्क मशीन से मुकदमे की जानकारी करते दिखे। इस मौके पर अपर जिला जज राम कृपाल, राकेश कुमार त्रिपाठी, कोर्ट कंप्यूटरीकरण चेयरमैन जैगमउद्दीन, नोडल अधिकारी अरुण कुमार मल्लू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव परितोष श्रेष्ठ समेत सभी न्यायिक अधिकारियों के अलावा सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लखन सिंह, महामंत्री आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इस तरह मिलेगी जानकारी
वादकारी और अधिवक्ता कियोस्क मशीन से अपने मुकदमे की जानकारी कर सकेंगे। इसके लिए मुकदमे से संबंधित फाइलिंग नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पक्षकारों के नाम या अधिवक्ता के नाम की एंट्री करके मुकदमों की तिथियों और उनमें पारित आदेश की जानकारी आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed