फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   द्वार पूजा के समय हर्ष फायरिंग, दो जख्मी

द्वार पूजा के समय हर्ष फायरिंग, दो जख्मी

Sat, 28 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
द्वार पूजा के समय हर्ष फायरिंग, दो जख्मी
रिसियामोड़ (बहराइच)। लखैया जदीद गांव में द्वारपूजा के दौरान बारातियों की ओर से हर्ष फायरिंग की गई। इसमें वर पक्ष के पंडित और नाऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आननफानन में लोगों ने पंडित और नाऊ को रिसियामोड़ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पंडित के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र के लखैया जदीद गांव निवासी रामविलास यादव की पुत्री का विवाह श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना अंतर्गत ग्राम चिरैया से तय हुआ था।

शुक्रवार को चिरैया गांव से जगराम यादव बेटे की बारात लेकर पहुंचे थे। गांव के जूनियर विद्यालय में बारात टिकी थी। रात में द्वारपूजा के लिए बारात राम विलास के घर बैंड बाजे के साथ पहुंची। घर पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बारात में शामिल कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान वर पक्ष के पंडित ग्राम सिटकहना निवासी उमाशंकर शर्मा और लखैया गांव निवासी नाऊ जाबिर को छर्रे लग गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में बारात में शामिल लोगों ने उमाशंकर व जाबिर को रिसियामोड़ स्थित नरेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। परिवारीजनों को घटना की सूचना तक नहीं दी गई।

सुबह पंडित उमाशंकर का भतीजा राजेश शर्मा थाने पहुंचा। पुलिस ने राजेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नरेंद्र हॉस्पिटल में भी पहुंचकर चिकित्सकों से पूछताछ की है।


लखैया जदीद गांव में द्वारपूजा के दौरान बारातियों की ओर से लहसुन बम दागे गए थे। जिनसे निकलकर कुछ छर्रे पंडित और नाऊ को लगे हैं। गांव के लोगों का भी बयान दर्ज किया गया है। बयान के आधार पर बारात में शामिल एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
-मंजू पांडेय, प्रभारी निरीक्षक रिसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed