{"_id":"5aca4b3e4f1c1bed618b650d","slug":"171523206974-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आठ लोग घायल
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सिपाही भर्ती की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो युवक मैजिक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में एक मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर थाना अंतर्गत मौहरिया खानपुर गांव निवासी रवींद्र (20) पुत्र ओमप्रकाश व चंद्रेश (21) पुत्र श्यामसुंदर मंगलवार को सुबह एक ही बाइक से सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए बस्ती जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे टांडा-बस्ती मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चंद्रेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत अलऊपुर गांव निवासी मदन गोपाल (71) पुत्र भगवानदास सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पलई कल्यानपुर गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। मालीपुर थाना अंतर्गत सुरहुरपुर गांव निवासी अभिषेक (16) पुत्र मुन्नू सुबह बाइक से कहीं जाते समय हाजीपुर गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अंतर्गत अटवाई गांव निवासी रामू (36) पुत्र त्रिभुवन, ममता (32) पत्नी रामू व शिवम (8) पुत्र रामू बाइक से अकबरपुर आते समय गौरबसंतपुर गांव के निकट मैजिक की टक्कर लगने से घायल हो गए। अकबरपुर से महरुआ जा रहा ट्रक सरहरी गांव के निकट मंगलवार अपराह्न अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक शिवशंकर (32) घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मदन गोपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।