{"_id":"5ac90b944f1c1b9a618b5f2c","slug":"171523125140-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितीय अनियमितता में हेडमास्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितीय अनियमितता में हेडमास्टर निलंबित
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां ब्लॉक के प्रावि उलरा द्वितीय का मामला
सीतापुर। बिसवां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय उलरा द्वितीय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार वर्मा को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। मनोज पर वित्तीय अनियमितता करने का आरोप था। मजिस्ट्रेटी जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। निलंबन अवधि तक वह बीआरसी पहला पर हाजिरी लगाएंगे।
प्रावि उलरा के हेडमास्टर मनोज कुमार वर्मा पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे। इस पर एसडीएम बिसवां की अध्यक्षता में बीईओ रामकिशोर व पुष्पेंद्र जैन की टीम ने पूरे मामले की गहनता से जांच की। जिसमें पुष्टि हुई कि उच्च प्राथमिक विद्यालय स्योढ़ा में चहारदीवारी की भेजी गई राशि वर्ष 2013 में निकाल ली गई।
लेकिन इसका निर्माण 2017 में कराया गया। प्राथमिक विद्यालय तेवला द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय बन्नी खरैला व सकरापुर के विद्यालयों का अतिरिक्त प्रभार होने के बावजूद इनके खातों का अनियमित तरीके से संचालन किया गया। विभागीय निर्देशों की लगातार अवहेलना की गई। इस जांच आख्या के आधार पर बीएसए अजय कुमार ने मनोज को निलंबित कर दिया है।