{"_id":"5ac27a904f1c1b9a618b50ba","slug":"171522694800-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोंटकर विवाहिता की हत्या
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदकुशी दिखाने को फंदे पर लटका दिया शव
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। इस मामले में मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेंदौरा निवासी भलेराम की पत्नी रेनू देवी (28) का शव रविवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने घटना में हत्या का आरोप लगाया।
विवाहिता के पिता रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर निवासी गया प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसने 10 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रेनू देवी का विवाह भलेराम के साथ किया था। इधर एक वर्ष से भलेराम न जाने क्यों रेनू को प्रताड़ित कर रहा था। वहीं जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन
पिता ने संदेह जताया कि भलेराम व उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों ने पहले रेनू की पिटाई की, उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पिता ने इस संबंध में विवाहिता के पति भलेराम समेत तीन लोगों के खिलाफ मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस ने मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इस वजह से विवाहिता के पति भलेराम समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।