फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कड़ाके की ठंड के बावजूद जुटी भीड़, पर... 636 फरियादियों में 27 को ही मिला न्याय

कड़ाके की ठंड के बावजूद जुटी भीड़, पर... 636 फरियादियों में 27 को ही मिला न्याय

Wed, 03 Jan 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बावजूद जुटी भीड़, पर... 636 फरियादियों में 27 को ही मिला न्याय
अंबेडकरनगर। कड़ाके की ठंड के बावजूद न्याय की उम्मीद में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ जुटी। यह बात अलग है कि प्रशासन 636 फरियादियों में से महज 27 लोगों को ही मौके पर न्याय दिला सका। टांडा तहसील में मनोज कुमार मिश्र कमिश्नर फैजाबाद ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि शासन आम जनता के हितों को लेकर गंभीर है। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। अफसरों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में पीड़ितों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर मनोज कुमार मिश्र ने टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस का जायजा लिया और समस्याओं के अविलंब निस्तारण के लिए निर्देशित किया। यहां पर डीएम अखिलेश सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने मातहतों को पीड़ितों के दुख दर्द को समझने की सलाह दी। कहा कि पीड़ित उम्मीदों के साथ संपूर्ण समाधान दिवसों में पहुंचते हैं। ऐसे में जरूरत है कि उन्हें त्वरित व स्थायी समस्या से छुटकारा दिलाया जाए। डीएम के समक्ष कई लोगों ने भूमि संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। अलीगंज से आए शिवकुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर परिवार रजिस्टर की नकल न देने का आरोप लगाया। कई किसानों ने डीएम के समक्ष कहा कि न तो क्रय केंद्र पर धान की बिक्री हो रही है और न ही आढ़ती किसानों की उपज का वाजिब मूल्य दे रहे हैं। कुछ लोगों ने पुलिस की मनमानी की शिकायत एसपी संतोष मिश्र से की। इस मौके पर डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, एसडीएम नरेंद्र सिंह व सीओ वीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 111 शिकायतें आईं, जिसमेें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम विवेक मिश्र ने शेष अन्य शिकायती पत्रों को विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रमाशंकर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई। एएसपी ओपी सिंह ने यहां फरियादियों की शिकायतें सुनीं और छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम हरीराम की अध्यक्षता में पीड़ितों की शिकायतें सुनीं गई। यहां पर 79 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से एक का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। वहीं, आलापुर में एसडीएम राजमुनि यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 196 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दियागया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed