फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तेजवापुर ब्लॉक में 1991 बच्चे मिले अतिकुपोषित

तेजवापुर ब्लॉक में 1991 बच्चे मिले अतिकुपोषित

Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर ब्लॉक में 1991 बच्चे मिले अतिकुपोषित
तेजवापुर ब्लॉक में 1991 बच्चे मिले अति कुपोषित
विज्ञापन


बहराइच। तेजवापुर विकासखंड में 1991 बच्चे अति कुपोषित मिले हैं। इससे बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अति कुपोषित बच्चों की 24 व 26 अक्तूबर को तौल कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

भारी संख्या में मिले कुपोषित बच्चों से शासन की योजनाओं पर पानी फिर गया है। कुपोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं भी चला रही है लेकिन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री के जिले में अति कुपोषित बच्चों की फौज मिलने से संचालित योजनाएं भी कटघरे में आ गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के साथ जिले में भी इस समय मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत नौ से 17 अक्तूबर तक गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच तेजवापुर विकासखंड में पंजीकृत 32508 में से 1991 बच्चे अति कुपोषित मिले हैं। जिससे बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी फूल कुमार गौतम ने बताया कि हाल ही में हुए सर्वे में विकासखंड में 1991 बच्चे अति कुपोषित मिले हैं। इसकी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है।

वहीं कुपोषण को मिटाने के लिए 155 आंगनबाड़ी केंद्रों को पत्र भेजकर अलर्ट कर दिया गया है। सहयोग के लिए तीन मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भी शुरू किए गए हैं। जिससे शीघ्र ही सभी अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से उबारा जा सके।

क्षेत्र के ग्रामीणों के मुताबिक, केंद्रों से दलिया व अन्य सामग्री की उठान तो की जाती है, लेकिन इसे गर्भवती महिलाओं व बच्चों में वितरित नहीं किया जाता है। जिससे बच्चे व गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाते ही नहीं है। यही कारण है कि अति कुपोषित बच्चों की फौज बढ़ रही है।

सीडीपीओ फूल कुमार गौतम ने बताया कि ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3850 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं। उनकी विशेष देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। सीडीपीओ के मुताबिक, विकासखंड के 155 आंगनबाड़ी केंद्र और तीन मिनी केंद्र पर प्रति माह 5, 15 और 25 तारीख को पोषाहार का वितरण किया जाता है। वहीं बैग भी दिए जाते हैं।


उन्होंने बताया कि तेजवापुर में मिले अति कुपोषित बच्चों का वजन 24 व 26 अक्तूबर को किया जाएगा। इसके बाद कुपोषित मिले बच्चों की रिपोर्ट नए सिरे से शासन को भेजी जाएगी। शासन के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed