फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 साल से बिजली के तारों पर सुखा रहे कपड़े

13 साल से बिजली के तारों पर सुखा रहे कपड़े

Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
13 साल से बिजली के तारों पर सुखा रहे कपड़े
तेजवापुर (बहराइच)। प्रदेश सरकार विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने का फरमान जारी कर रही है। लेकिन जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चमारनपुरवा गांव में बिजली सपना है। गांव का विद्युतीकरण तो हुआ, लेकिन यहां बिजली के तार और ट्रांसफार्मरों पर लोग कपड़े सुखाते हैं। विद्युतीकरण के छह माह तक गांव की बिजली की रोशनी से जगमग हुआ। लेकिन फिर ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद विभाग ने सुधि नहीं ली। जिसके चलते 13 साल बीत रहे हैं। गांव के लोगों के लिए बिजली सपना बन गई है।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त जरूर है। लेकिन महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरवा अंतर्गत चमारनपुरवा गांव में बिजली की व्यवस्था सरकार को आइना दिखा रही है। इस गांव का विद्युतीकरण वर्ष 2004 में राजीव गांधी विद्युतीकरण परियोजना के तहत हुआ था। गांव में हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए 28 खंभे लगाए गए। बिजली के तार दौड़े। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। गांव के लोग उस समय काफी खुश थे। उन्हें लगा कि अब ढिबरी की रोशनी से निजात मिलेगी। गांव के 20 लोगों ने कनेक्शन भी ले लिए। 48 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। लेकिन विद्युतीकरण के छह माह बाद ट्रांसफार्मर जल गया। फिर गांव के लोगों ने महसी उपकेंद्र का चक्कर लगाना शुरू किया। लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने की जहमत विभाग ने नहीं उठायी। गांव के लोग तीन साल क चक्कर लगाते रहे। जिला मुख्यालय पर भी शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो सभी थक हार कर घर बैठ गए। अब हालात यह हैं कि गांव में खंभे लगे हैं। बिजली के तार लटक रहे हैं। लेकिन इन तारों में अब करंट नहीं दौड़ रहा है। जिन ग्रामीणों के छत के निकट से तार गुजरे हैं। वह तार पर कपड़े सुखा रहे हैं। ट्रांसफार्मर पर भी कपड़ा सुखाया जा रहा है।
विज्ञापन

जब सुनवाई ही नहीं होती तो किससे करें शिकायत
गांव निवासी छोटेलाल गौतम और जगराम ने कहा कि वर्ष 2004 में विद्युतीकरण होने पर लगा था कि गांव के दिन बहुर जाएंगे। लेकिन जब व्यवस्था दुरुस्त करने वाले ही गूंगे और बहरे हैं, तब कहां शिकायत करें। गांव निवासी ननकई और मालती ने कहा कि आज भी ढिबरी की रोशनी में रात गुजरती है। बच्चों को पढ़ाई में काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है जानकारी, जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
चमारनपुरवा गांव में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने की जानकारी नहीं है। विद्युतीकरण के बावजूद बिजली सप्लाई क्यों नहीं हो रही है। इस मामले में क्षेत्रीय जेई से रिपोर्ट तलब कर पूरे मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। गांव की विद्युत व्यवस्था शीघ्र ही बहाल करवाने की कोशिश की जाएगी। -टीआर श्रीवास्तव एक्सईएन विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed