फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 women got Ficci Flo award

17 महिलाओं को मिला फिक्की फ्लो महिला पुरस्कार, विधानसभा अध्यक्ष ह्दयनारायण दीक्षित ने किया सम्मानित

Sun, 14 Mar 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
17 women got Ficci Flo award
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया ऑडिटोरियम में शनिवार को फिक्की फ्लो लखनऊ कानपुर चैप्टर ने अपने छठें वार्षिक फ्लो यूपी महिला पुरस्कारों का आयोजन किया, जिसमें 17 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपी वीमेन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ह्दयनारायण दीक्षित और विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने महिला विभूतियों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ह्दयनारायण दीक्षित ने कहा कि महिलाएं हमेशा से सम्मानित रही हैं। सामाजिक परिवर्तन का कार्य काफी कठिन है, लेकिन इस कार्य को फिक्की फ्लो बखूबी निभा रहा है। इस संगठन में असीम क्षमताएं हैं, जिसका समाज को काफी लाभ मिल रहा है। वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने फिक्की फ्लो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रहा है। हम चाहते हैं कि महिलाएं हर क्षेत्र में ऐसे ही आगे बढ़ती रहें। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की अध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। कानपुर चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. आरती गुप्ता ने कहा कि नीति और समाज सुधार के कारण महिलाएं अधिक से अधिक उच्च पदों पर आसीन हैं। हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर रही हैं। इस दौरान आरुषि टंडन, रेणुका टंडन, माधुरी हलवासिया, स्वाति वर्मा, ज्योत्सना हबीबुल्लाह, सीमू घई, देवांशी सेठ, कनिका वैद्य सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
प्रीति श्रीवास्तव, शगुन सिंह, रितु भार्गव, कृति गुप्ता, स्क्वॉड्रन लीडर तूलिका रानी, चंद्र प्रभा शर्मा, राधा शुक्ला, ओम श्री, समीक्षा बजाज, पूजा मेहरोत्रा, सोनिया सिंह, साधाना घोष, दीपांजलि शुक्ला बाजपेई, रेशमा बानो, श्वेता दीक्षित, एसीपी श्वेता श्रीवास्तव और डॉ. मीरा को अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed