फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 New corona cases in lucknow

राजधानी में सोमवार को 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, पोर्टल पर 12 मौतें हुई दर्ज

Tue, 22 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
17 New corona cases in lucknow
लखनऊ में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में सोमवार को 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि, पोर्टल पर 12 मरीजों की मौत दर्ज की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, डेथ ऑडिट की वजह से ऐसा हो रहा है। ऑडिट के तहत जिनमें मौत का कारण पता चल रहा है, उसे अपडेट किया जा रहा है। वहीं, 20 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। अब सक्रिय मरीजों की संख्या अब 306 हो गई है।

वहीं, कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। कुछ केंद्रों पर जांच कम होने पर अफसरों ने इसेेे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, ग्रामीण इलाके की तीन सीएचसी पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाएगी। इसे लेकर डीएम ने आदेश जारी किया है।
सीएमओ संजय भटनागर का कहना है कि जिले में रोज 15 से 18 हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। सभी प्रभारियों को निर्देश देकर इसे और बढ़ाया जाएगा।
ब्लैक फंगस के 10 नए मरीज, कोई मौत नहीं
केजीएमयू में सोमवार को ब्लैक फंगस के 10 नए मरीज भर्ती किए गए। राहत भरी बात यह रही कि फंगस से किसी मरीज की जान नहीं गई। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के कुल 439 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। ये मरीज विभिन्न जिलों से और कुछ बिहार से थे। सोमवार को संस्थान में चार मरीजों के ऑपरेशन किए गए। किसी मरीज को डिस्चार्ज भी नहीं किया गया। वहीं, लोहिया संस्थान में दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। लोहिया में इस समय ब्लैक फंगस के 28 मरीज भर्ती हैं। दो दिनों में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed