फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 IAS and 15 PCS officers transferred in UP 5 waiting IAS officers gets posting

यूपी: 17 आईएएस व 15 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल, प्रतीक्षारत पांच आईएएस अफसरों को मिली नियुक्ति

Thu, 30 Jul 2020 10:35 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Jul 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
17 IAS and 15 PCS officers transferred in UP 5 waiting IAS officers gets posting
यूपी पुलिस मुख्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार रात 17 आईएएस व 15 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया। बतौर जॉइंट मजिस्ट्रेट जिलों में तैनात आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन


प्रतीक्षारत पांच आईएएस अधिकारियों को भी तैनाती दे दी गई है।10 जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारी तैनात किए गए हैं। स्थानांतरित आईएएस अधिकारियों में सीडीओ चित्रकूट डॉ. महेंद्र कुमार को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा और सीडीओ बहराइच अरविंद  कुमार चौहान को विशेष सचिव समाज कल्याण के पद पर भेजा गया है। 
विज्ञापन


ललितपुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज को सीडीओ रामपुर, चित्रकूट में जॉइंट मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार पांडेय को सीडीओ बलिया, फर्रूखाबाद के जॉइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी को सीडीओ चित्रकूट, मऊ के जॉइंट मजिस्ट्रेट अतुल वत्स को सीडीओ सुलतानपुर, मऊ की ही जॉइंट मजिस्ट्रेट डॉ. अंकुर लाठर को सीडीओ अमेठी, बलिया की जॉइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग को सीडीओ अंबेडकरनगर,  बलिया के ही जॉइंट मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन को सीडीओ प्रतापगढ़, भदोही की जॉइंट मजिस्ट्रेट कविता मीणा को सीडीओ बहराइच, इटावा के जॉइंट मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह को सीडीओ गोरखपुर व बिहार से कॉडर बदलकर यूपी आए घनश्याम मीणा को सीडीओ कुशीनगर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घनश्याम मीणा वेटिंग में चल रहे थे। प्रतापगढ़ के सीडीओ अमित पाल को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर भेजा गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अफसरों में डॉ. मुथुकुमारस्वामी बी को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, गुर्राला श्रीनिवासुलू को विशेष सचिव वित्त, मनोज कुमार को निदेशक कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, श्याम सुंदर शर्मा को सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग के पद पर तैनाती दी गई है।

पीसीएस अधिकारियों में आयुक्त आगरा मंडल से संबद्ध मंजूलता को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, एडीएम (न्यायिक) महोबा पूनम निगम को अपर आयुक्त झांसी मंडल, राजस्व परिषद लखनऊ में ओएसडी विश्राम को एडीएम (न्यायिक) कौशांबी, राजस्व परिषद लखनऊ में ओएसडी नीता यादव को मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती, संयुक्त आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद अनिल कुमार सिंह को रजिस्ट्रार अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ, सदस्य वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ नरेंद्र सिंह द्वितीय को संयुक्त सचिव होमगार्ड के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं संयुक्त सचिव प्राविधिक शिक्षा डॉ. अलका वर्मा को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल, उप जिलाधिकारी पीलीभीत हरिओम शर्मा को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल, उप जिलाधिकारी मथुरा नागेंद्र कुमार सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट बलिया, सीडीओ कुशीनगर आनंद कुमार विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, सीडीओ अंबेडकरनगर अनूप कुमार श्रीवास्तव को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण के पद पर तैनाती मिली है।


इनके साथ ही सीडीओ अमेठी प्रभुनाथ को विशेष सचिव लोक निर्माण, सीडीओ बलिया बद्रीनाथ सिंह को विशेष सचिव राज्यपाल, सीडीओ रामपुर शिवेंद्र कुमार सिंह को अपर निबंधक बैंकिंग सहकारिता विभाग तथा सीडीओ सुलतानपुर रमेश प्रसाद मिश्रा को अपर आयुक्त झांसी मंडल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed