फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 expired medicines caught in shops, sale of 16 stopped

Lucknow News: दुकानों में पकड़ी 17 एक्सपायर्ड दवाएं, 16 की बिक्री रोकी

Sat, 29 Jun 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
17 expired medicines caught in shops, sale of 16 stopped
रायबरेली। कस्बा नसीराबाद में शुक्रवार को मेडिकल स्टोर में 17 एक्सपायर्ड दवाएं बिक्री के लिए रैक में रखी मिलीं। इसके अलावा फिजीशियन सैंपल की 12 दवाएं भी मिलीं। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण के दौरान तीन संदिग्ध दवाओं का नमूना भरकर 16 दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी। रैक से एक्सपायर्ड और फिजीशियन सैंपलों को हटवा दिया। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर को शुक्रवार को नसीराबाद स्थित आजाद मेडिकल स्टोर में एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं। इसके अलावा फिजीशियन सैंपल भी मिले। उन्होंने यहां पांच दवाओं की बिक्री रोक दी। सीएचसी नसीराबाद के बगल में रहमत मेडिकल स्टोर में कैश मेमो रिकार्ड नहीं मिला। एक्सपायर्ड दवाएं रैक में मिलीं। एक संदिग्ध दवा का नमूना भरा। तीन दवाओं की बिक्री रोक दी। बबलू मेडिकल स्टोर में फॉर्मासिस्ट अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन


एक्सपायर्ड दवाओं के साथ ही फिजीशियन सैंपल की दवाएं भी मिलीं। एक दवा का नमूना भरकर पांच दवाओं की बिक्री रोक दी। विमल मेडिकल स्टोर साकेत नगर में भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। एक्सपायर्ड दवाओं के साथ ही फिजीशियन सैंपल भी मिले। यहां एक नमूना लेकर तीन दवाओं की बिक्री रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। चारों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed