{"_id":"5b5cb78a4f1c1b4a748b770a","slug":"161532802954-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की शान-मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की शान-मेधावियों का सम्मान
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की शान-मेधावियों का सम्मान
बलरामपुर। वर्ष 2017-18 की यूपी, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 58 मेधावियों के लिए शनिवार का दिन खास रहा।
‘अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी राजेश कुमार राय और विशिष्ट अतिथि सीडीओ कृत्तिका ज्योत्स्ना ने इन मेधावियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
एमएलके पीजी कॉलेज में शनिवार को ‘अमर उजाला’ की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम, एसपी व विशिष्ट अतिथि ने दीप जलाकर किया। डीएम कृष्णा करुणेश ने मेधावियों को टिप्स से कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपनी व समय की कीमत समझें। ये समय बहुत मूल्यवान है।
इसमें अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित कर पूरी ईमानदारी से उसे पाने की तैयारी में जुट जाएं। कहा कि, अगर अभी ये समय बेकार गवां दिया तो भविष्य में सिवाय पछताने के और कुछ नहीं रह जाएगा। बच्चाें की शिक्षा की दिशा उनकी रुचि व अभिरुचि के अनुसार तय होती है।
उन्होंने आह्वान किया कि, जिले के सभी विद्यार्थी मेधावियों से प्रेरणा लें। मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले वर्ष बहुत सारे नए मेधावी चेहरे दिखाई देंगे। एसपी राजेश कुमार राय ने कहा कि, मेधा संसाधनों की मोहताज नहीं रहती है।
छात्र जीवन में मजबूत इरादों के बलबूते सफलता प्राप्त की जा सकती है। पढ़ाई ही व्यक्ति को मंजिल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
सम्मान पाकर मेधावी खिलखिला उठे और सभी ने ‘अमर उजाला’ के प्रयास को मील का पत्थर बताते हुए सराहना की। इस मौके पर डीआईओएस एमके कनौजिया व एमएलके डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी श्रीवास्तव ने भी मेधावियों को सफलता के टिप्स दिए।