फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 06 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
बाबागंज (बहराइच)। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ब्लॉक नवाबगंज के बाबागंज मुख्यालय पर मासिक पंचायत की, जिसमें उन्होंने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की। पंचायत के बाद किसानों ने प्रदर्शन किया और 13 सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ब्लॉक नवाबगंज के बाबागंज मुख्यालय पर भाकियू की आयोजित मासिक पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पतीराम चौधरी ने की। इस दौरान किसानों ने ब्लॉक नावबगंज के कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में अनियमितता, सफाई कर्मियों की ओर से नालियों की सफाई न करना, रामनगर सेमरा में खराब इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत, बाबागंज में रोडवेज स्टापेज, ग्राम पंचायत में जल निकासी हेतु नाली निर्माण, बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर रुपईडीहा बहराइच हाईवे मार्ग से रेलवे क्रॉसिंग तक नाली निर्माण समेत 13 मुद्दों को उठाया। इसके बाद उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नानपारा तहसील अध्यक्ष राम प्रसाद उपाध्याय, उपाध्यक्ष केशव प्रसाद शर्मा, शिवलल्ली देवी, संगीता, मनीराम, दधीचि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed