{"_id":"5b0c47f24f1c1bb36e8b5055","slug":"161527531506-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक बना कॉल, भाभी-देवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक बना कॉल, भाभी-देवर की मौत
Updated Tue, 29 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। उन्नाव जिले में हुए बारीवाल सम्मेलन में भाग लेने गए भाभी-देवर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। मृतका के बेटे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल उन्नाव के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
खीरों निवासी सुधीर कुमार कस्बे के श्री सरस्वती इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सुधीर की पत्नी रीता देवी (35) अपने पुत्र समर (6) और देवर सुजीत कुमार (22) के साथ रविवार को बाइक से बारीवाल सम्मलेन में शामिल होने उन्नाव गई थी। रविवार की रात घर लौटते समय ओशिया के निकट स्थित यादव ढाबा के पास एक ट्रक ने सुजीत की बाइक में टक्कर मारदी, जिससे बाइक सवार रीता देवी और देवर सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बेटा समर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक पेड़ से जा टकराया, जिसमें चालक भी घायल हो गया।
बीघापुर उन्नाव पुलिस ने समर को नाजुक हालत में जिला अस्पताल उन्नाव पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बीघापुर पुलिस ने खीरों पुलिस के माध्यम से परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी, जिससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मां की मौत से बेटे वंश (12), बेटी माही (8) समेत सभी परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। थानाध्यक्ष बीघापुर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, हादसे में परिवारीजन भी हुए घायल
रविवार देर रात पत्नी और भाई की मौत की खबर सुनते ही बदहवाश चत्तुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुधीर बोलेरो से घटनास्थल के लिए निकला। घटनास्थल से चंद कदम पहले ही सुधीर की बोलेरो पेड़ से टकरा गई, लेकिन सुधीर और बोलेरो चालक बाल-बाल बच गए। उधर, सम्मलेन से वापस बस द्वारा घर आ रहे सुधीर के छोटे भाई सुमित (20) और चचेरा भाई सूरज की बस पलट गई, जिससे दोनों को चोटें आई।