{"_id":"5aff15644f1c1be3408b64fa","slug":"161526666596-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रक में टक्कर, एक की मौत, 40 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्रक में टक्कर, एक की मौत, 40 यात्री घायल
Updated Fri, 18 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखीमपुर के पलिया से देवरिया जा रही यात्रियों से भरी निजी बस व ट्रक में गुरुवार रात मेें गोंडा-बहराइच मार्ग पर कोल्हुआ गांव के निकट आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
बस के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो एसएसबी जवानों समेत 40 यात्री घायल हुए हैं। घायल दोनों एसएसबी जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे से सवारियों को लेकर निजी बस संख्या यूपी 31 टी 9044 गुरुवार शाम को देवरिया जिले के लिए रवाना हुई।
बस जब रात 1 बजे के आसपास बहराइच के कोतवाली देहात अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर कोल्हुआ गांव के निकट पहुंची तभी गोंडा की ओर से मक्का लदी तेज रफ्तार ट्रक आ गई। इस दौरान बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार मच गई। कोल्हुआ गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पयागपुर एसओ विद्यासागर पांडेय भी मौके पर दल बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से बस के अंदर से पुलिस ने घायलों को निकलवाया। लेकिन तब तक बस के परिचालक अमरजीत सिंह (45) पुत्र जसवंत सिंह निवासी तिकोना फार्म पलिया लखीमपुर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
शव का पंचनामा कर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। इनमें 31 यात्रियों का स्थानीय डॉक्टरों ने इलाज किया। जबकि लहूलुहान दो एसएसबी जवानों समेत 9 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां पर एसएसबी जवान बिहार के ईस्ट चंपारन निवासी मनीष कुमार और राहुल की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।