{"_id":"5afb24974f1c1bd7408b5919","slug":"161526408343-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे का पाइप एचटी लाइन में छूने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे का पाइप एचटी लाइन में छूने से श्रमिक की मौत
Updated Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शादी समारोह में लगे टेंट को खोलते समय एक श्रमिक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। टेंट का सामान खोलने के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गया था। पुलिस के साथ पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता लालमणि ने भी मौके की जांच की।
गौरय्यापुर मजरे सरांयपरशु निवासी भारतलाल (48) ऊंचाहार के सन्नी टेंट हाउस में मजदूरी करता था। वह समारोहों में टेंट लगाने और खोलने आदि का काम करता था। सोमवार को अरखा कस्बे के रहने वाले मो. कैश के बेटे की शादी का पंडाल लगा हुआ था, जिसे भारतलाल खोलने गया था। इसी दौरान पंडाल का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
करंट की चपेट में आकर भारतलाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हर व्यक्ति की जुबान पर यही बात थी कि अब उसके बच्चों और बूढ़ी मां का क्या होगा। उनका कौन सहारा बनेगा। बताते हैं कि उसकी पत्नी की मौत आठ वर्ष पहले सर्पदंश से हो गई थी। उसके परिवार में उसकी बूढ़ी मां धिराजा व उसका बेटा राहुल (16), बेटी कोमल (12), तथा बेटा सूरज (8) है। मजदूरी करके वह सभी का भरण पोषण करता था। अब उसकी बूढ़ी मां और बच्चों के आंसू नहीं थम रहे हैं।