{"_id":"5aef3f674f1c1b76098b8670","slug":"161525628775-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठापुर गांव में फैला चिकन पॉक्स, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठापुर गांव में फैला चिकन पॉक्स, महिला की मौत
Updated Sun, 06 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पीठापुर गांव में चिकन पॉक्स की चपेट में आने से महिला की रविवार को मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में करीब 20 लोग बीमारी की चपेट में हैं।
धम्मौर थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी शिव कुमारी (26) को पिछले बृहस्पतिवार को चिकन पॉक्स हुआ था। रविवार की सुबह शिव कुमारी की हालत ज्यादा खराब हो गई तो परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी गांव के ही अर्जुन की छह वर्षीय बेटी अर्चना भी बीमार है।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पीठापुर गांव में महिला की चिकन पॉक्स होने से मौत की सूचना मिली है। सोमवार की सुबह चिकित्सकों की टीम गांव भेजी जाएगी। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि स्वच्छता के साथ ही आस-पास सफाई रखें। किसी को भी इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है।