{"_id":"5ac3c9654f1c1b1a6a8b5340","slug":"161522780517-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों मॉडल इंटर कॉलेज में प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों मॉडल इंटर कॉलेज में प्रवेश शुरू
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले के तीन राजकीय मॉडल स्कूलों में नए शिक्षण सत्र मंगलवार से बच्चों का प्रवेश शुरू हो गया। जल्द ही इंटर कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। तीनों मॉडल स्कूलों के संचालन से करीब 1500 बच्चों को अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। शुरुआती दौर में कक्षा नौ एवं 11 में प्रवेश लिया जा रहा है।
जिले के जयसिंहपुर विकासखंड क्षेत्र के अमिलिया सिकरा, दोस्तपुर विकासखंड क्षेत्र के तेंदुआकाजी एवं कूरेभार विकासखंड क्षेत्र के बुआपुर में राजकीय मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। मॉडल स्कूलों को प्रदेश सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज के नाम से संचालित करने का निर्देश दिया था।
प्रत्येक विद्यालय में अध्यापन के लिए नौ प्रवक्ता, 13 एलटी ग्रेड और एक प्रिंसिपल की नियुक्ति हो गई है। विद्यालयों में कक्षा छह से लेकर 12 तक दो-दो सेक्शन संचालित किए जाएंगे। मंगलवार को कक्षा नौ एवं 11 में बच्चों के प्रवेश लेने की शुरुआत की गई। जल्द ही तीनों मॉडल स्कूलों में साइंस, आर्ट व कॉमर्स की कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
तीनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों में प्रभारी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति डीआईओएस के माध्यम से की गई है। बुआपुर में अब्दुल कादिर, अमिलिया सिकरा में लालमणि दुबे व तेंदुआकाजी में सूर्यभान को प्रभारी प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया है। जब तक स्थायी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तीनों प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालयों की जिम्मेदारी वहन करेंगे।