फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अनियंत्रित ट्रक का कहर, महिला की मौत, तीन घायल

अनियंत्रित ट्रक का कहर, महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 13 Mar 2018 02:41 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक का कहर, महिला की मौत, तीन घायल
अमेठी। मुंशीगंज में एचएएल गेट के पास एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे जा रही महिला को रौंद दिया। इसके बाद खड़े मिनी ट्रक को टक्कर मारते हुए एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक एक दुकान में जा घुसा जबकि सामने आ रहा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों हुए अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरीगंज की ओर से रविवार भोर गिट्टी लाद कर सुल्तानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने मुंशीगंज स्थित एचएएल गेट के समीप सड़क किनारे जा रही रघुनाथी (45) पत्नी राम पदारथ निवासी रेवती का पुरवा, धम्मौर को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने खड़े एक मिनी ट्रक को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा जबकि दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया। वहीं, दुर्घटना करने वाला ट्रक सड़क किनारे खड्ड में घुस गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस और पुलिस कर्मियों की मदद से अनियंत्रित ट्रक के घायल चालक अजय गौतम निवासी बड़ागांव जलालपुर अंबेडकरनगर, दूसरे ट्रक के चालक कौशल कुमार निवासी पट्टी ख्वाजापुर बाराबंकी, मिनी ट्रक चालक गनेश यादव निवासी जमोलिया बस्ती को सीएचसी अमेठी और महिला रघुनाथी को संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल ट्रक चालक अजय कुमार को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है। उपनिरीक्षक जसवंत यादव ने बताया कि मृतका के पुत्र अमरजीत की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed