{"_id":"5a7356624f1c1bca798b7451","slug":"161517508194-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, इलाज में आएगी तेजी
सीतापुर। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को अब इलाज में बेहतर सुविधा मिलेगी। यूपी दिवस के मौके पर जिले को मिली सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो गई है। इसका लाभ अस्पताल आने वाले मरीजों को मिलेगा। अब तक 10 मरीज निशुल्क सीटी स्कैन का लाभ उठा चुके हैं।
जिला अस्पताल में अब तक सीटी स्कैन की कोई सुविधा नहीं थी। इससे यहां आने वाले मरीज प्राइवेट पैथालॉजी में जाकर सीटी स्कैन कराते थे तो वहीं कुछ लोग लखनऊ में जांच कराते थे। यह जांच काफी महंगी होने की वजह से लोगों की जेब पर अधिक भार पड़ता था।
कई मरीज तो जांच का शुल्क सुनकर ही शांत बैठ जाते थे। इससे उनकी सही बीमारी का पता नहीं हो पाता था। अब इन सभी समस्याओं से मरीजों को निजात मिलेगी। वह अस्पताल में आकर चिकित्सकों को दिखाकर अपना सीटी स्कैन करा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके बदले उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिले को यह सौगात यूपी दिवस के मौके पर मिली थी। कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने इसका उद्घाटन किया था। अब यह सुविधा पूर्णरूप से जिला अस्पताल के ओटी वार्ड में बने एक कक्ष में प्रारंभ हो गई है।
टेक्नीशियन संदीप ने बताया कि अब तक 10 लोग सीटी स्कैन करा चुके हैं। तीन घंटे में रिपोर्ट मिल जाएगी। अगर किसी को तुरंत इलाज की जरुरत पड़ती है तो उसे फिल्म तुरंत दे दी जाती है। रिपोर्ट आने में करीब तीन घंटे लग जाते हैं।
निशुल्क मिलेगा लाभ
जिला अस्पताल मेें सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ हो गई है। यहां आने वाले मरीजों को अब निशुल्क इसका लाभ दिया जाएगा।
-डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस