फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बहराइच में 31 करोड़ खर्च कर संवारी जाएंगी सड़कें

बहराइच में 31 करोड़ खर्च कर संवारी जाएंगी सड़कें

Mon, 29 Jan 2018 02:51 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में 31 करोड़ खर्च कर संवारी जाएंगी सड़कें
सांकेत‌िक च‌ित्र
बहराइच। जिले की सड़कों की हालत सुधारने के लिए योगी सरकार ने बजट का खजाना खोल दिया है। जिले की सड़कों को सुधारने के लिए योगी सरकार ने 31 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


इससे लगभग 200 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण होगा। संभावना जताई जा रही है कि एक माह के अंदर इन सभी सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

बहराइच जनपद में योगी सरकार बनने के बाद गड्ढामुक्त अभियान चलाया गया था। जिसके तहत लगभग 1100 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 32 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन


अब योगी सरकार ने नई सड़कों के निर्माण के लिए प्रयास शुरू किए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग 42 सड़कों के निर्माण कार्य का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी सरकार ने बीते माह ही सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत बड़ी सड़कों के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं अन्य सड़कों के निर्माण पर भी 21 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए ई टेंडरिंग के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। 16 फरवरी तक निविदा की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed