{"_id":"5a5f92ae4f1c1b8b268b4ef2","slug":"161516212910-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में डकैती, चौकीदार को बंधक बना लूटे 11 कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में डकैती, चौकीदार को बंधक बना लूटे 11 कंप्यूटर
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा के दयमलपुर की घटना, प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी तहरीर
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सशस्त्र डकैतों ने एक कॉलेज में धावा बोल चौकीदार को बंधक बना लिया और इसके बाद वहां से 11 कंप्यूटर व एक बड़ी बैटरी लूट ली। वारदात के बाद डकैत मौके से भाग निकले। बाद में किसी तरह से छूटने पर चौकीदार ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी।
इस पर प्रधानाचार्य ने संबंधित थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दयमलपुर में राजकीय इंटर कॉलेज है। दयमलपुर निवासी सीताराम इस कॉलेज में चौकीदार है। मंगलवार की रात सीताराम कॉलेज में पहरा दे रहा था।
आधी रात को करीब 10-12 सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल दिया और भीतर मौजूद चौकीदार सीताराम को अवैध शस्त्रों से धमकाते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद नकाबपोश डकैतों ने कॉलेज में रखे 11 कंप्यूटर व एक बड़ी बैटरी लूट ली। माल हाथ में आने के बाद डकैत चौकीदार को मुंह न खोलने की धमकी देते हुए माल समेत मौके से भाग गए।
विज्ञापन
डकैतों के जाने के बाद चौकीदार ने वारदात की सूचना कॉलेज के प्रधानाचार्य को दी। प्रधानाचार्य देवप्रकाश शुक्ला ने इस संबंध में अज्ञात डकैतों के खिलाफ संबंधित थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है।