फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नवीनीकरण नहीं होने से भड़के अनुदेशक

नवीनीकरण नहीं होने से भड़के अनुदेशक

Tue, 24 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
नवीनीकरण नहीं होने से भड़के अनुदेशक
सीतापुर। चालू शैक्षिक सत्र में छह माह बाद भी नवीनीकरण न होने से सोमवार को अनुदेशक भड़क गए। उन्होंने बीएसए कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। बीएसए ने मंगलवार तक फाइल जिलाधिकारी के पास भेजने की बात कहकर शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर कल तक फाइल आगे नहीं बढ़ी तो कार्यालय पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले तमाम अनुदेशक बीएसए कार्यालय पर सुबह एकत्र हुए। वे नवीनीकरण जल्द कराने की मांग को लेकर अड़ गए। बीएसए ने कई बार समझाने का प्रयास किया।, लेकिन वह नहीं माने। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाठक ने कहा कि शासनादेश के अनुसार अनुदेशकों का नवीनीकरण संविदा समाप्ति के एक माह पूर्व हो जाना चाहिए। लेकिन विभागीय लापरवाही को चलते अप्रैल में रिनीवल नहीं हुआ। इस पर सितंबर में बीएसए को नवीनीकरण से संबंधित ज्ञापन दिया गया था। जिस पर बीएसए ने आश्वासन दिया कि आप लोगों का नवीनीकरण शीघ्र करा देंगे। लेकिन विभाग में नवीनीकरण का कार्य देख रहे पटल बाबू रावत ने दो माह तक अपने पास फाइल दबाए रखी। जिलाधिकारी से शिकायत करने पर बीएसए ने रावत को हटाकर डीसी शीतला प्रसाद को चार्ज दे दिया। शीतला प्रसाद भी फाइल अपने पास रखे हुए हैं। इसकी वजह से अनुदेशकों की दिवाली अंधेरे में ही निपट गई। छह माह से मानदेय नहीं मिला है। फिर भी अधिकारी सुनने के बजाय लापरवाही बरत रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के सामने ही बीएसए अजय कुमार ने शीतला प्रसाद को फोन करके आज ही फाइल कंप्लीट करने के निर्देश दिए। बीएसए ने कहा कि मंगलवार तक फाइल कंप्लीट करते हुए जिलाधिकारी के पास भेज दी जाएगी। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है अगर मंगलवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर संजय शुक्ल, राघवेंद्र सिंह, संदीप कश्यप, अनुराग सिंह, सौरभ मिश्रा, रामेंद्र शुक्ला, सत्यकिशोर, धीरू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed