{"_id":"59ac35914f1c1b4f738b4e44","slug":"161504458129-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-गोरखपुर प्रखंड पर घाघराघाट रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास एक युवक का शव रविवार भोर में मिला। उसका चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत है। पंजे का आधा हिस्सा कटा हुआ है। इससे लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंका गया है। एक्सप्रेस ट्रेन के चालक की सूचना पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-गोरखपुर रेल प्रखंड पर रविवार सुबह दिल्ली से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस संख्या 15274 गुजरी तो रेल ट्रैक के निकट एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। इस पर ट्रेन के चालक ने जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर को ट्रैक के निकट युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। रेलवे स्टेशन प्रशासन की सूचना पर आरपीएफ के एसआई छेदीलाल ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। मौके पर मृतक का मोबाइल व कुछ अभिलेख मिले, उन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसआई ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।