{"_id":"1abc0129596136959cc655cc75a5d860","slug":"160-businessmen-to-invest-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में क्यों पैसा लगाना चाहते हैं 160 उद्यमी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में क्यों पैसा लगाना चाहते हैं 160 उद्यमी?
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के 160 उद्यमियों ने सूबे में पोल्ट्री की बड़ी यूनिटें लगाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
हरियाणा का एक उद्यमी हरदोई में दो यूनिटें लगाने जा रहा है।
पशुपालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सूबे में पोल्ट्री यूनिट लगाने के इच्छुक आंध्र प्रदेश के 160 उद्यमियों के साथ विभाग स्तर पर मीटिंग हो चुकी है।
ये उद्यमी इस समय सर्वे करा रहे हैं कि कहां यूनिट डालना फायदेमंद रहेगा। हरियाणा के एक उद्यमी ने हरदोई में एक साथ दो यूनिटें लगाने की योजना बनाई है जिसे हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन
कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन ने पिछले दिनों प्रमुख सचिव पशुधन व अन्य अधिकारियों के साथ आंध्र प्रदेश में पोल्ट्री नीति को प्रचारित करने के लिए रोड शो किया था।
विज्ञापन
पशुधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नई पोल्ट्री नीति का उत्साहजनक रेस्पांस आया है। इस साल के लिए 65 यूनिट का लक्ष्य तय किया गया है। 36 के स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री उद्यमियों को सौंप चुके हैं। अन्य आवेदन पत्रों पर कार्यवाही चल रही है।
आंध्र और हरियाणा जैसे राज्यों के भी उद्यमी आगे आए हैं। सरकार उन्हें नीति के दायरे में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी।
-योगेश कुमार, प्रमुख सचिव पशुधन