फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 patients died, 1244 corona positive found in lucknow 

नया रिकॉर्ड: मरीजों का आंकड़ा 1200 के पार, अब तक कुल मरीजों की संख्या 43,204

Sat, 19 Sep 2020 01:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Sep 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
16 patients died, 1244 corona positive found in lucknow 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लखनऊ में 11 दिन बाद फिर एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिलने का नया रिकॉर्ड बन गया। शुक्रवार को 1244 संक्रमित मिले। इसके साथ कुल मरीजों की संख्या 43,204 हो गई है। वहीं, 16 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ कोरोना से मरने वालों में राजधानी निवासियों की संख्या 576 हो गई है। 
विज्ञापन


राजधानी में कोरोना फिर बेकाबू हो गया है। शुक्रवार को मिले मरीजों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन का आंकड़ा 1244 होने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। इससे पहले 11 सितंबर को 1181 व 12 सितंबर को 1117 मरीज मिले थे।
विज्ञापन


इधर, सर्विलांस एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 7829 लोगों के सैंपल लिए। वहीं, भदोही के एडिशनल सीएमओ डॉ. जेपी सिंह की मौत हो गई। वे सर्विलांस प्रभारी भी थे। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें भदोही से केजीएमयू में भर्ती कराया गया। फेफड़े में संक्रमण अधिक होने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले मरीज

16 patients died, 1244 corona positive found in lucknow 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गोमतीनगर में 68,  इंदिरानगर में 65, आलमबाग में 57, रायबरेली रोड में 52, जानकीपुरम में 49, चौक में 47, ठाकुरगंज में 42, हजरतगंज में 41, अलीगंज में 37, मड़ियांव में 37, विकासनगर में 37, आशियाना में 36, चिनहट में 34, तालकटोरा में 32, हसनगंज में 32, महानगर में 30, कृष्णानगर में 27, कैंट में 23, बाजारखाला में 21, अयोध्या रोड में 18, सुशांत गोल्फ सिटी में 17, गोमती नगर विस्तार में 17, काकोरी में 10, गुडंबा में 14, सरोजनीनगर में 10 मरीज मिले। 

बलरामपुर अस्पताल में एक डॉक्टर और स्टाफ नर्स में कोरोना की पुष्टि हुई। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं,  कर्मचारी एसोसिएशन की पहल पर कलक्ट्रेट के 50 कर्मियों की कोरोना जांच हुई।

इसमें एक मौके पर पॉजिटिव मिला। वहीं, दो और की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये दोनों कई दिनों से अवकाश पर थे। एडीएम प्रशासन एपी सिंह ने बताया कि पूरे परिसर को सैनिटाइज करवाया गया है। बचे कर्मचारियों की जांच शनिवार सुबह करवाई जाएगी।

970 मरीज ठीक हुए

16 patients died, 1244 corona positive found in lucknow 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
राजधानी में शुक्रवार को 970 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 33,489 मरीज घर जा चुके हैं। वहीं, 10,044 मरीज अभी भी पॉजिटिव हैं।

यहां से ले सकते हैं जानकारी
हैलो डॉक्टर सेवा के तहत 0522-3515700 पर कॉल कर कोविड संबंधित जानकारी ली जा सकती है। कोविड कमांड कंट्रोल रूम 0522-4523000 और 0522-2610145 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed