{"_id":"649b269c06cefd947c02946d","slug":"16-including-15-women-injured-after-pickup-overturned-raebareli-news-c-13-1-309326-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिकअप पलटने से 15 महिलाओं समेत 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिकअप पलटने से 15 महिलाओं समेत 16 घायल
Tue, 27 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को ऊंचाहार सीएचसी में घायल महिला को एंबुलेंस से उतारते परिवारीजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले की प्रतापगढ़ सीमा पर सबीसपुर गांव के पास भंडारे में शामिल होने जा रही सवारियों से भरी पिकअप सड़क पर पलट गई। इससे पिकअप में सवार 15 महिलाएं व एक बालक समेत 16 लोग घायल हो गए। यह घटना लापरवाही से वाहन चलाने के कारण घटित हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। इनमें से गंभीर घायल चार महिलाओं को बाद में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के बंधवा मजरे अरखा गांव निवासी कालिका प्रसाद के घर मंगलवार को बाबा पहलवान वीर बाबा मंदिर पर भंडारे का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के समसपुर सैलवारा गांव से महिलाएं व बच्चे पिकअप पर सवार होकर आ रहे थे । लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप में सवार राजकली (68), सावित्री देवी (60), कलावती (40), आशा देवी (55), कंचन (28), शोभा देवी (38), कुसुम (16), श्यामकली (60), शकुंतला (45), अमरावती (35), मुस्कान (16), हर्ष (10), काजल (18), लालती (13), उर्मिला (35), करीना (16) घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों व पुलिस ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने राजकली, सावित्री, कलावती व आशा देवी की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।