फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 IAS transferred in uttar pradesh.

यूपी में नौ जिलों के डीएम बदले, 16 आईएएस अफसरों के हुए तबादले

Wed, 31 Jan 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
16 IAS transferred in uttar pradesh.

केंद्रीय निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सुल्तानपुर सहित नौ जिलों के डीएम समेत 16 आईएएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। आयोग ने आगरा के डीएम गौरव दयाल और इलाहाबाद के डीएम सुहास एलवाई. को हटाने के शासन के प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है।

विज्ञापन


महोबा के डीएम राम विशाल मिश्र को चित्रकूटधाम मंडल का आयुक्त और विशेष सचिव गैर परंपरागत ऊर्जा व निदेशक नेडा संगीता सिंह को सुल्तानपुर का नया डीएम बनाया गया है। सुल्तानपुर के डीएम हरेंद्रवीर सिंह नए चकबंदी आयुक्त बनाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले 11 जनवरी को 28 आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें ज्यादातर अधिकारी एक जनवरी को विभिन्न वेतनमानों में पदोन्नत हुए थे। उन्हें उनकी पदोन्नति के समतुल्य पदों पर तैनाती दी गई थी। जिलों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान जारी होने से सुल्तानपुर, बस्ती, रामपुर, बांदा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, महोबा, झांसी, बिजनौर, इलाहाबाद और आगरा के डीएम को मौजूदा पदों से हटाने और इनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने 11 जिलों में से इलाहाबाद व आगरा के डीएम की तैनाती प्रस्ताव को छोड़कर बाकी पर अपनी सहमति दे दी। तबादलों में बांदा के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और रामपुर के डीएम शिव सहाय अवस्थी ही डीएम की कुर्सी बचा पाए हैं। महेंद्र को रामपुर व शिव सहाय को झांसी जिले का डीएम बनाया गया है। इनके  अलावा जिलों में बतौर कलेक्टर तैनात, सचिव वेतनमान में पदोन्नत अफसरों को हटाकर नई तैनाती दे दी है। जिलों में हटाए गए अधिकारियों में कई ऐसे थे जिनकी शासन को लगातार शिकायत मिल रही थी। उन्हें हटाकर कम महत्व के पदों पर भेजा गया है। फिलहाल गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला का तबादला नहीं हो सका है। गोरखपुर में खिचड़ी मेले की वजह से उनके तबादले का प्रस्ताव आयोग को नहीं भेजा गया था।

अफसर- इन पदों पर थे- यहां हुई तैनाती

16 IAS transferred in uttar pradesh.

1- समीर वर्मा- जिलाधिकारी, मेरठ- सचिव, गृह विभाग।
2- गौरी शंकर प्रियदर्शी- जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर- सचिव, नगर विकास विभाग।
3- राम विशाल मिश्रा- जिलाधिकारी, महोबा- आयुक्त, चित्रकूट धाम मण्डल।
4- हरेंद्र वीर सिंह- जिलाधिकारी, सुल्तानपुर- आयुक्त, चकबन्दी।

5- कर्ण सिंह चौहान- जिलाधिकारी, झांसी- सचिव, मानवाधिकार आयोग।
6- जगत राज- जिलाधिकारी, बिजनौर- सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, संस्कृति निदेशालय।
7- अनिल ढींगरा- उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण- जिलाधिकारी, मेरठ।
8- दिव्य प्रकाश गिरी- अपर आबकारी आयुक्त, इलाहाबाद- जिलाधिकारी, बांदा।

9- मधेन्‍द्र बहादुर सिंह- जिलाधिकारी, बांदा- जिलाधिकारी, रामपुर।
10- शिव सहाय अवस्‍थी- जिलाधिकारी, रामपुर- जिलाधिकारी, झांसी।
11- सहदेव- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा- जिलाधिकारी महोबा।

12- संगीता ‌‌सिंह- विशेष सचिव, गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत विभाग एवं निदेशक- जिलाधिकारी, सुल्तानपुर।
13- राजीव शर्मा- विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग- जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर।
14- अटल कुमार राय- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा- ‌जिलाधिकारी, बिजनौर।
15- अरविंद कुमार सिंह- जिलाधिकारी, बस्ती- निदेशक, नेडा एवं विशेष सचिव, गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत।
16- सुशील कुमार मौर्या- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा- जिलाधिकारी, बस्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed