फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 died in uttar pradesh because of weather.

यूपी में फिर मौसम की मार, 16 की मौत, कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े

Thu, 10 May 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 May 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
16 died in uttar pradesh because of weather.
आगरा में तूफान का एकदृश्य। - फोटो : amar ujala

तेज हवा, आंधी-बारिश और ओलों के चलते यूपी में हुए हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हुए हैं। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई जगह बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।

विज्ञापन


आगरा में आंधी की रफ्तार 68 किमी प्रति घंटा रही। यहां एत्मादपुर में मकान गिरने से दो की मौत हो गई। वहीं, खंदौली में 3 बच्चे घायल हो गए। इटावा में 4 व मथुरा में 3 की मौत के साथ दस अन्य घायल हुए हैं। वहीं, कानपुर देहात एवं शहर में दो की मौत हो गई।
विज्ञापन


एटा में तेज हवाओं से घबराकर एक बच्चा छत से गिर गया, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हाथरस में बिजली गिरने से एक व्यक्ति और अलीगढ़ में मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई। हाथरस में भी मकान में 5 लोग दब गए। बुलंदशहर व फिरोजाबाद में 1-1 मौत हुई। राहत सचिव संजय कुमार ने सभी डीएम को तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाएं : योगी

16 died in uttar pradesh because of weather.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि प्रभावित लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर तक हर हाल में सहायता उपलब्ध करा दी जाए। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए आंधी-तूफान से खासा नुकसान हुआ है।

हालांकि, राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार आंधी-तूफान से 12 लोगों की ही मृत्यु हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं। सरकार के अनुसार इटावा में चार, फिरोजाबाद में दो, मथुरा में तीन, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर देहात में 1-1 मौत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित लोगों के साथ है और उनकी हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नुकसान का आकलन प्रभावितों को अविलंब मुआवजा दिलाएं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed