फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16.37 lakh families reduced in Aadhaar verification

आधार सत्यापन में कम हो गए 16.37 लाख परिवार

Tue, 03 Nov 2020 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Nov 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
16.37 lakh families reduced in Aadhaar verification
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala
आवास प्लस योजना के लिए पंजीकृत परिवारों के आधार सत्यापन में  16 लाख 37 हजार परिवार कम हो गए हैं। आधार सत्यापन में एक ही परिवार के सदस्यों के अलग अलग पंजीकरण कराने कराने के हजारों मामले सामने आए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने आवास प्लस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की व्यवस्था की थी। उतर प्रदेश के 54 लाख 32 हजार परिवारों ने योजना में आवास पाने के लिए पंजीकरण कराया था। केंद्र सरकार की ओर से की गईं प्रारंभिक जांच में ही 4.78  लाख परिवार अपात्र पाए गए। केंद्र ने  49. 54 लाख पंजीकृत परिवारों का आधार सत्यापन के लिए  पंजीकृत परिवारों को आधार कार्ड की ऑनलाइन फीडिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पंजीकृत परिवारों ने अपने आधार कार्ड नम्बर की फीडिंग की तो सामने आया कि हजारों लोगों ने दो बार पंजीकरण किया था वही लाखों मामले ऐसे सामने आए जिनमे एक ही परिवारों के सदस्यों ने अलग अलग आवास के लिए पंजीकरण किया था। हजारों मामले ऐसे भी सामने आए जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले चुके परिवारों ने आवास प्लस योजना में भी आवास लेने के लिए पंजीकरण करा दिया। आधार कार्ड के आधार ओर अब तक हुई छंटनी में 33 लाख 17 हजार पात्र परिवार बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed