फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   159 people rendered homeless in expressway will get 11.43 crore compensation

Lucknow News: एक्सप्रेस-वे में बेघर हुए 159 लोगों को मिलेगा 11.43 करोड़ मुआवजा

Thu, 08 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
159 people rendered homeless in expressway will get 11.43 crore compensation
रायबरेली। जिले से निकल रहे गंगा एक्सप्रेस-वे की जद में आने के बाद बेघर हुए 159 लोगों को सरकार से बड़ी राहत मिल गई है। आबादी, बंजर, तालाब व अन्य सरकारी जमीन पर घर बनवाकर गुजर-बसर करने वाले लोगों की आशियाने का संकट दूर हो गया है। तमाम लोग एक्सप्रेसवे से प्रभावित हुए हैं, जिनके पास घर बनवाने के लिए फूटी कौड़ी तक नहीं हैं। लेकिन अब मंडलायुक्त की संस्तुति के बाद बेघर लोगों को 11.43 करोड़ रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए गए हैं। संस्तुति के बाद संबंधित चारों तहसीलों में भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज के बीच 596 किलोमीटर सफर को सुहाना करने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। किसानों से करीब 3300 बीघे जमीन खरीद कर जिला प्रशासन ने यूपीडा को उपलब्ध करा दिया है। एक्सप्रेस-वे की जद में तमाम ऐसे लोगों के आशियाने भी आ गए, जो सरकारी जमीन पर बने हैं। ऐसे लोगों को जमीन का मुआवजा नहीं मिल सकता है। मुआवजा न मिलने से लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन तहसील क्षेत्र के 159 लोगों के सामने आशियाने का संकट आ गया था। जगतपुर ब्लॉक का पूरे जुगराज गांव पूरी तरह से एक्सप्रेसवे की जद में आ गया।
विज्ञापन

डीएम माला श्रीवास्तव ने बेघर हो रहे लोगों को आशियाने की व्यवस्था के लिए शासन ने अनुरोध किया। शासन स्तर पर प्रस्ताव को पास कर दिया गया। मंडलायुक्त के स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद बेघर हुए 159 लोगों को 11.43 करोड़ रुपये भुगतान के आदेश दिए गए हैं। बेघर लोगों को जमीन का मुआवजा नहीं मिलेगा, जबकि जमीन पर कराए गए निर्माण के संबंध में उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। मंडलायुक्त की संस्तुति के बाद संबंधित लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चारों तहसीलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने बीती 29 मई को बेघर लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूरा गांव बेघर, मुआवजा मिला न आशियाना शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद ऊंचाहार सहित अन्य तहसीलों के साथ ही जिला प्रशासन भी मामले में गंभीर हो गया। जगतपुर क्षेत्र के ओम नगर, पूरे जुगराज, पूरे कुर्मिन, रामगढ़ टिकरिया, चिचौली, बेहीखोर, तेरुखा, सुल्तानपुर जनौली सहित करीब 40 गांवों के बेघर लोगों को आशियाना बनाने के लिए मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed