{"_id":"5d0153dfbdec22075d23b8e3","slug":"15603680856-lucknow-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मौसम खराब, 8 विमान लखनऊ डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मौसम खराब, 8 विमान लखनऊ डायवर्ट
Thu, 13 Jun 2019 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से कई विमान बुधवार को डायवर्ट किए गए। इसमें अलग-अलग शहरों की आठ फ्लाइटें राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गईं। मौसम ठीक होने पर उन्हें रवाना किया गया।
दरअसल, बुधवार रात आठ बजे के करीब दिल्ली के इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने की वजह से विमानों का संचालन गड़बड़ा गया। इससे पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 792 को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया, जिसकी सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को मिली तो सावधानीपूर्वक लैंडिंग करवाई।
ऐसे ही पटना से दिल्ली की गो एयर की जी8-134 को भी लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। जबकि लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी विस्तारा की फ्लाइट यूके 819 को लैंडिंग से पहले ही वापस अमौसी केलिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
अमौसी से यह फ्लाइट रात 8.44 बजे के बाद वापस दिल्ली रवाना की गई। दिल्ली से लखनऊ आई गो एयर की उड़ान भी रवाना की गई। जबकि अन्य उड़ानों को एक-एक कर दिल्ली भेजा गया।
इतना ही नहीं अमौसी से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 185 और 6ई 2392 को मौसम खराब होने की वजह से टैक्सी वे पर ही रोके रखा गया। दिल्ली से अनुमति मिलने के बाद इन फ्लाइटों को अमौसी से टेकऑफ कराया गया।
ये फ्लाइटें भी हुईं डायवर्ट
मुंबई से वाराणसी आ रही इंडिगो की 6ई-578 फ्लाइट डायवर्ट होकर रात 9.45 बजे अमौसी में लैंड हुई। ऐसे ही हैदराबाद से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एआई-541 को डायवर्ट कर शाम 7.38 बजे लैंड कराया गया। विस्तारा एयरलाइंस की यूके 902डी मुंबई से दिल्ली जा रही थी, जिसे शाम 7.41 बजे अमौसी में लैंड करवाया गया। एयर एशिया की बागडोगरा से दिल्ली जा रही एशिया-757 की शाम 7.57 बजे लैंडिंग हुई। जबकि पटना से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एआई-408 को डायवर्ट कर 7.59 बजे लैंड करवाया गया। मौसम ठीक होने के बाद इन फ्लाइटों को दिल्ली भेजा गया।
जयपुर से लखनऊ की फ्लाइट निरस्त
जयपुर से लखनऊ आने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया प्रशासन ने मुश्किलें पैदा कर दी हैं। जिसे लेकर पैसेंजरों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें की हैं। यात्रियोें ने बताया कि एयर इंडिया की एआई-691/692 जयपुर से सुबह 5.55 बजे चलकर 9.45 बजे लखनऊ पहुंचती है। पिछले तीन दिनों से यह फ्लाइट कैंसिल होने से दिक्कतें हो रही हैं। वहीं पैसेंजर सुनील ने भी विमान केकैंसिल होने से दिक्कत की शिकायत की है। दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले चार दिनों में 16 से अधिक फ्लाइटें निरस्त की जा चुकी हैं।